पीड़ित परिवारों की सूची बनाने के कार्य में लाएं तेजी : डीएम

    दरभंगा:डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में बाढ़ राहत कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही, नए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्यूनिटी किचन खोलने का आदेश दिया। पूरे जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 360 कम्यूनिटी किचन में अबतक डेढ़ लाख से ऊपर बाढ़ पीड़ितों ने पका भोजन प्राप्त किया है। उन्होंने जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को गांववार, पंचायतवार अंतिम रूप से प्रखंडवार पीड़ित परिवारों की सूची बनवाने के कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। ताकि बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशि के साथ अनाज देने का कार्य प्रारंभ किया जा सके। इसके लिए अनाज के पैकेजिंग का कार्य अविलंब प्रारंभ करवाने का आदेश दिया। बाढ़ राहत कार्यों में पारदर्शिता के लिए प्रखंड स्तरीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आहूत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह, डीडीसी विवेकानंद झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, सदर एसडीओ डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी-सह-वरीय उप समाहर्ता रमेशचंद्र चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी रवींद्र कुमार दिवाकर, आपदा प्रबंधन प्रभारी शंकर शरण ओमी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *