मुजफ्फरपुर:बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जिलाध्यक्ष रामसूरत राय के नेतृत्व में भाजपा द्वारा जिला कार्यालय से लेकर कंपनीबाग, सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट, गोला होते हुए दुर्गा स्थान तक चंदा एकत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला भाजपा ने आमलोगों से सहयोग लेकर बाढ़ प्रभावितों की मदद का निर्णय लिया है। मौके पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी, राष्ट्रीय कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार वर्मा समेत रविन्द्र प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, भोला चौधरी, डॉ अशोक कुमार शर्मा, अरविंद सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, अशोक झा, अंजना कुशवाहा, हरिमोहन चौधरी, राजेश रौशन, रूबी सिंह, अशोक सहनी, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, नचिकेता पांडे उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


