औराई| ब्लॉककी 26 पंचायतों में 18 में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। यहां बागमति, लखनदेई सहित मनुषमारा नदी का कहर चारों ओर देखा जा सकता है और यहां खाने-पीने की बस्तुओं की कमी हो गई है। रुन्नीसैदपुर फिडर से जाने वाली विद्युत लाइन सुरक्षा को लेकर बंद है।र पावर हाउस एवं एनटीपीसी के पावर ग्रिड में 5 फीट से उपर पानी लगा है। लोग एनएच-77 सहित सड़कों पर लोग ठहरे हुए हैं। एनडीआर एफ के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि 30 कर्मियों की मदद से विभिन्न इलाकों में अब तक 8 मोटरबोट को लगाए गए हैं। क्षेत्र से करीब 850 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


