मुजफ्फरपुर | बीआरएबिहार विवि के तहत चलने वाले पीजी इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को स्टैच्युटरी विभाग घोषित किए जाने की मांग को लेकर सिंडिकेट सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार की पहल का छात्रों ने स्वागत किया है। छात्रों ने इसे लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने विवि का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दे पर दिलाने के लिए सिंडिकेट सदस्य को धन्यवाद दिया है।
अध्यक्षता शुभम कुमार ने की। छात्रों ने कहा कि पहले भी कई बार वे सामूहिक रूप से विभाग की बेहतरी की मांग के लिए विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पूर्व कुलपति डॉ. पंडित पलांडे के कार्यकाल में भी छात्रों ने आवेदन सौंपकर कोर्स की शुल्क को कम करने की मांग की थी। सेल्फ फाइनेंस कोर्स का हवाला देकर विवि ने फीस 10 हजार से बढ़ाकर 16 हजार कर दी। छात्रों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि नए सत्र से छात्र विवि को बढ़ाई गई फीस नहीं देंगे और पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के बाद सिंडिकेट सदस्य से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे। बैठक में प्रसून कुमार, अमन कुमार, विकास, शुभम, अभिषेक, सुष्मिता, सुकृति उपस्थित थीं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


