मुजफ्फरपुर:ब्रह्मपुरा थाने के लक्ष्मी चौक पर शनिवार को बाइक सवार तीन बदमाश संगम चौक निवासी चिंता देवी के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। चिंता देवी ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चेन छिनतई की उक्त घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। रविवार को टहल उर्फ दिनेश राम को पीड़ित महिला ने खड़ा देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। लोगों ने जमकर धुनाई भी की। जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानेदार उपेंद्र सिंह ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर जयप्रकाश नगर निवासी टहल उर्फ दिनेश राम पूर्व में भी अहियापुर थाने से जेल जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान हुई है। पूछताछ में उसने चेन छीनने समेत कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी है। साथ ही गिरोह से जुड़े दो दर्जन बदमाशों के नाम भी बताए हैं। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


