लखीसराय डीएम की कार बाइक से टकराई बाइक सवार गंभीर, डीएम बाल-बाल बचे

    मनियारी | थानाक्षेत्र के काजीइंडा चौक के समीप रविवार को लखीसराय डीएम सुनील कुमार कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाल-बाल बच गए। हालांकि, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचन भिखनपुर सैफ गांव निवासी मो.आलमगीर के 19 वर्षीय पुत्र मोसाहबुद्दीन के रूप में हुई। परिजनों ने उसे शहर के मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कार को जब्त कर थाने ले आई। डीएम सुनील कुमार ने बताया कि वह लखीसराय में पदस्थापित हैं। हाल ही में उन्हें समाज कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
    इसी को लेकर वह मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित आवास से जॉइन करने के लिए कार से पटना जा रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से डीएम को कार से बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद डीएम सुनील कुमार दूसरी गाड़ी से पटना रवाना हो गए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *