बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना कल

    मधुबनी|बिहार राज्यप्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पांच अगस्त को जिला समाहरणालय के समक्ष शिक्षक अपनी नौ सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना देंगे। धरना को सफल बनाने के लिए नगर अध्यक्ष प्रेमनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में जिला संघ पदाधिकारियों प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले सामान वेतन, सेवा शर्त अन्य सुविधा सरकारी कर्मचारियों के भांति देने की मांग पर सरकार जल्द से जल्द अमल करें अन्यथा वह लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में अखिलेश कुमार झा, नवनीत कुमार, दिलीप कुमार झा आदि थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *