मुजफ्फरपुर :रंगदारीके लिए लीची कोयला का व्यवसाय करने वाले अहियापुर थाने के चतुरी पुनास निवासी अनिल कुमार शर्मा पर फायरिंग की गई है। रंगदारी डिमांड की एफआईआर दर्ज कराने पर आरोपित आशुतोष ने पुनास ट्यूबवेल के पास घेरकर अनिल पर फायरिंग की। यह आरोप लगाते हुए अनिल ने आशुतोष के विरुद्ध अहियापुर थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि लीची के व्यवसाय में वह अपने साथ आशुतोष कुमार को भी रखे थे। हिसाब में गड़बड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद आशुतोष को उन्होंने व्यवसाय से अलग कर दिया। इसके बाद वह 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। तब रंगदारी की धारा में उसके विरुद्ध अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। केस को उठाने के लिए दबाव बनाने लगा। हत्या की धमकी देने लगा। बीते दो दिन पहले रात में 8 बजे अनिल बाइक से घर जा रहे थे तो कई लोगों के साथ खड़े आशुतोष ने उन पर गोली चला दी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


