कुढ़नी | राज्यके नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा के फकुले सीमा पर आते ही विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन मिश्रा ने बताया कि स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। नव नियुक्त मंत्री का स्वागत फकुली, रजला, बलिया, भूपनारायण सिंह सियानिरंज कॉलेज, चंद्रहट्टी में प्राचार्य दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कॉलेज परिवार की ओर से भी स्वागत किया गया । नगर विकास और आवास मंत्री सुरेश शर्मा का मुज़फ़्फ़रपुर मे जनता द्वारा अभिनंदनीय स्वागत किया जा रहा है,जगह जगह पुष्प वर्षा की जा रही है,कोने कोने मे आकर्षक द्वार बनाया गया है,और मंत्री ने भी एक साल के अंदर तेज गति से जन आकांक्षाओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया है।
मंत्री बनने के बाद ये उनका पहला मुजफ्फरपुर आगमन है ,लोगो मे हर्ष का मौहाल है ,और लोग दिल खोल कर अपने मंत्री का सवागत कर रहे है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


