|
नोटबंदी से आए 1.5 लाख करोड़ रुपए में 60 हजार करोड़ बैंक में, इसलिए कटौती |
नई दिल्ली:एसबीआई ने बचत खाते पर ब्याज दर 0.5% घटा दी है। 1 करोड़ रु. तक जमा पर 3.5% ब्याज मिलेगा। एक करोड़ से ज्यादा पर 4% ब्याज मिलता रहेगा। फैसला 31 जुलाई से लागू हो गया है। एमडी रजनीश कुमार ने बताया कि 90% बचत खातों में 1 करोड़ से कम जमा है। बैंक के 42 करोड़ ग्राहक हैं। 37 करोड़ प्रभावित होंगे। मार्च 2017 तक बैंक में 26 लाख करोड़ रु. जमा थे। 9.4 लाख करोड़ बचत खाते में थे। ब्याज दर कम होने से बैंक को साल में 4,700 करोड़ कम देने पड़ेंगे। ब्याज घटाने की वजह है नोटबंदी के दौरान जमा 1.5 लाख करोड़ रु.। इसमें से 60 हजार करोड़ अब भी बैंक में हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


