हैदराबाद:विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला क्रिकेम टीम की कप्तान मिताली राज को तेलंगाना सरकार एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार और प्लॉट देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मिताली से मुलाकात के बाद उन्हें बधाई देते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हाल में संपन्न महिला वर्ल्ड कप में मिताली की अगुआई वाली टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अनुसार, 34 साल की इस क्रिकेटर को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि और 600 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट दिया जाएगा। राव ने मिताली के कोच आरएसआर मूर्ति को भी सम्मानित किया और उन्हें 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। मिताली की अगुआई वाली भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन की शिकस्त के बाद उप विजेता रही थी। इससे पहले मिताली राज को तेलंगाना राज्य बनने से पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने साल 2005 में प्लॉट देने की घोषणा की थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


