प्रो कबड्डी लीग 2017:पटना पायरेट्स ने अपने पहले मुकाबले में टाइटंस को दी मात

    हैदराबाद :गाचीबावलीस्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में पटना पायरेट्स ने तेलुगु टाइटंस को 29-35 से हरा दिया। दोनों टीमों में शुरू से ही अच्छी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में पटना की टीम बाजी मार ले गई। पटना की जीत में प्रदीप नरवाल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 15 रेड अंक हासिल किए।
    मैच का पहला अंक पटना ने हासिल किया और फिर 3-2 की बढ़त ले ली। टाइटंस के कप्तान राहुल चौधरी ने छठे मिनट में सफल रेड मारते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। मुकाबला काफी कड़ा होता चला गया और कभी पटना तो कभी टाइटंस की टीम आगे होने लगीं। हाफ टाइम तक पटना ने एक अंक की बढ़त लेते हुए स्कोर 15-14 कर लिया था। दूसरे हाफ की शुरुआत में एक मिनट तक दोनों टीमों के शुरुआती प्रयास असफल रहे। दूसरे हाफ का पहला अंक टाइटंस ने 21वें मिनट में हासिल करते हुए स्कोर 15-15 से बराबर कर लिया और फिर एक अंक की बढ़त ले ली।इसी बीच टाइटंस ने पटना की रेड को असफल करते हुए तीन अंक हासिल किए और स्कोर 19-16 कर लिया। टाइटंस एक समय 21-18 से आगे थे।
    26वें मिनट में पटना ने दो अंक हासिल किए और फिर एक और अंक लेकर स्कोर 21-21 से बराबर कर लिया। टाइटंस ने एक बार फिर 25-23 की बढ़त ले ली थी। 34वें मिनट में प्रदीप ने सफल रेड मारते हुए दो अंक हासिल किए और अपनी टीम को 27-25 की बढ़त दिला दी। यहां से टाइटंस वापसी नहीं कर पाई और मैच हार गई।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *