दिल्ली के लोक नायक भवन कार्यालय परिसर में आग , 25 दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने मे लगी

    नई दिल्‍ली : राजधानी दिल्‍ली के लोक नायक भवन में भीषण आग लगने की खबर आ रही है. इस बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कई लोगों के बिल्डिंग के अंदर फंसे होने की आशंका है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है. गौरतलब कि इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का ऑफिस है. आग से दस्‍तावेजों के नष्‍ट होने की आशंका जताई जा रही है. इस घटना में चीजें कार्यालय के घंटों के दौरान हुआ, कई लोग अपने कार्यालयों के अंदर फंस गए और बाद में उन्हें बचाया गया।

    लोक नायक भवन में प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो, आयकर विभाग आदि के कार्यालय हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *