मधुबनी जिले के प्रशासन मे बड़ा उलटफेर 27 पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर

    पुलिसप्रशासन के कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए एसपी दीपक बरनवाल ने 27 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानातंरण कर दिया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पदस्थापन स्थान पर तत्काल योगदान देकर अपनी उपस्थिति के बारे में सूचित करें, साथ ही लंबित प्रकरणों को सुलझाने के निर्देश दिए।
    इन अधिकारियों का स्थानांतरण | पुअनिगोपाल कृष्ण -पुलिस केंद्र मधुबनी से – नगर थाना मधुबनी में स्थानांतरण किया गया है। पुअनि राजीव कुमार आजाद को पुलिस केंद्र से नगर थाना, पुअनि सुदिष्ट शर्मा को पुलिस केंद्र से नगर थाना, पुअनि राजीव रौशन को पुलिस केंद्र से फुलपरास थाना, पुअनि अभय कुमार सिन्हा को पुलिस केंद्र से फुलपरास थाना, पुअनि शिवनाथ शर्मा को पुलिस केंद्र झंझारपुर थाना, पुअनि रामाशंकर उपाध्याय को पुलिस केंद्र से पंडौल थाना, पुअनि सुरेश प्रसाद सिंह-2 को पुलिस केंद्र से अरेर थाना, पुअनि चितरंजन चौधरी को पुलिस केंद्र से कलुआही थाना, पुअनि सुनिल कुमार को पुलिस केंद्र से बासोपट्टी थाना, पुअनि जयप्रसाद यादव को पुलिस केंद्र से जयनगर थाना, पुअनि शंकर सिंह को पुलिस केंद्र से प्रभारी यातायात मधुबनी, पुअनि रामजी प्रसाद को पुलिस केंद्र से भैरवास्थान थाना, पुअनि कैलाशनाथ झा को पुलिस केंद्र से लदनियां थाना, पुअनि श्याम किशोर सिन्हा को पुलिस केंद्र से हिन्दी शाखा पुलिस कार्यालय मधुबनी, पुअनि सदानंद सिंह को भेजा थाना से खिरहर थाना स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही सअनि नागेंद्र त्रिपाठी, विरेंद्र कुमार, इंद्रदेव सिंह, रामाशंकर राम, नंद कुमार सिंह, सुनिल कुमार सिंह 2, श्रवण कुमार, सुनिल कुमार सिंह -1, राधेश्याम राम, ललन प्रसाद रविकर तथा सुभाष चंद्र राम को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों के साथ अन्य को दे दी गई है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *