बेनीपट्टी|भारतीय कम्युनिस्टपार्टी बेनीपट्टी अंचल परिषद की विस्तारित बैठक रविवार को मनोज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पार्टी के अंचल मंत्री आनंद झा ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेता कृपानंद झा आजाद ने कहा कि किसानों के दर्दनाक हालात, पुलिस फायरिंग में आठ किसानों की हत्या एवं राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में 26 जुलाई 2017 को मधुबनी में जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जाएगा, जिसको ऐतिहासिक बनाना है। बैठक को पार्टी नेता प्रमोद पूर्वे, अजित कुमार ठाकुर, संतोष झा, तिरपित पासवान, आनंद ठाकुर, दुखमोचन झा, राधे मिश्र, सरोज कुमार झा, सियालाल पासवान, शिवकुमार झा, शंकरानंद मिश्र, अरुण झा, सुबोध झा, भोला मिश्र, सूरज यादव, नागेंद्र झा, शत्रुघ्न पासवान आदि ने संबोधित किया। |