मुजफ्फरपुर मे गांधी पुस्तकालय के पास की सड़क जर्जर आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, किया प्रदर्शन

    muz:जर्जर सड़क अधूरे नाला निर्माण से परेशान गोला बांध रोड स्थित गांधी पुस्तकालय के आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। सड़क पर टायर जला कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय वरुण कुमार ने बताया कि पुस्तकालय से अंदर की ओर जाने वाली यह सड़क वार्ड-18 19 से जोड़ती है। लेकिन, जलजमाव खतरनाक गड्‌ढों के कारण सड़क की हालत दयनीय हो गई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। नाले का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। नगर निगम प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल के समय में जर्जर सड़क के कारण कांवरियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान महेश प्रसाद, शिवजी प्रसाद, सोनू कुमार, मनीष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *