मधुबनी मे पुलिस चेकिंग के दौरान 16 बोतल शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

    बिस्फी|प्रखंड केपतौना ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसराही गांव से पतौना पुलिस ने बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में इटहर गांव से लालू साह मोटर साइकिल के डिक्की से चार बोतल तथा घर तलाशी के दौरान दस बोतल शराब बरामद की है।ओपी अध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया की संध्या गश्ती के दौरान उसराही गांव में स्थानीय निवासी मो.कलामुद्दीन तथा मो.लुकमान अपने बाइक से कहीं जा रहे थे। शक के आधार पर उनकी बाइक को चेक किया गया तो उनके गाडी के डिक्की से दो बोतल विदेशी शराब निकाला। इसी क्रम में इटहर गांव में स्थानीय निवासी लालू साह के बाइक की डिक्की भी चार बोतल शराब पाया।पूछ ताछ के बाद उनके घर कि भी तलाशी की गई जहां से दस बोतल शराब बरामद किया गया। ओपी अध्यक्ष ने बताया की शराब बाइक के साथ तीनो व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *