मधुबनी मे अखिल भारतीय किसान महासभा का महाधरना 24 को

    मधुबनी|अखिल भारतीयकिसान महासभा का 24 जुलाई को जिला पर महाधरना आयोजित किया जायेगा। जिसमें रहिका प्रखंड के सभी पंचायतों से किसानों का जत्था एवं बैनर झंडा के साथ भाग लेगी। उक्त बातें प्रखंड सचिव मुरारी मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि देश में किसानों पर आफत गई है कहीं बाढ कहीं सुखाड की वजह से किसान दिन दिन बदहाल होते जा रहे हैं।
    अब किसानों को खेती से मोहभंग होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा एक तरफ वर्ष 2014-15 में बीमा नहीं करना और किसानों के उपर महंगाई जीएसटी बिल लाकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि रहिका प्रखंड में कृषि के लिये किसानों को उचित मूल्य पर बिज का भंडारण रहिका में नही है। मौके पर मो. अकबर, कपिल यादव, कृपानंद झा, परशुराम झा, नवीन झा सहित अन्य उपस्थित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *