अनुष्का संग अमेरिका में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं विराट कोहली, शेयर की SELFIE

    टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहलये कैप्टन विराट कोहली कुछ चिल टाइम बिताना चाहते थे. इसलिए वह सब छोड़छाड़ कर अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ न्यू यॉर्क पहुंच गए,

    बताते चले कि उनका यहां ट्रैवल करना ही वजह है जिसके चलते टीम इंडिया के कोच का फैसला 10 जुलाई को नहीं हो पाया था. वहीं अनुष्का IIFA के सिलसिले में अमेरिका के इस शहर में हैं. इस अवॉर्ड समारोह के लिए आधा बॉलीवुड न्यू यॉर्क पहुंचा हुआ है.
    विराट ने पोस्ट की PHOTO

    विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की अमेरिका मस्ती की तस्वीर जब शेयर की तो देखते ही देखते उस पर हजारों लाइक्स आ गए. देखें फोटो

    Much needed break with my ❤

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

    गौरतलब है कि भारतीय टीम 26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरे पर रहेगी. विराट कोहली के नेतृत्व में इस दौरान भारतीय टीम तीन टेस्ट मैच, पांच एकदिवसीय मैच और एक टी-20 मैच खेलेगी.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *