नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई की अगुवायी वाली एसआईटी से करवाने संबंधी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर आज केन्द्र का रूख जानना चाहा.
न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी और पीएस तेजी की पीठ ने इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया. पीठ ने कहा कि उसे याचिका पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय, सीबीआई और दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनना है. अदालत ने मामले की अगली सुनवायी के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है.
स्वामी का आरोप है कि मामले की जांच में असामान्य रूप से देरी हुई है जो न्याय प्रणाली पर धब्बा है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव 17 जनवरी 2014 को दक्षिण दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल के स्वीट से मिला था.
एजेंसी
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


