कैबिनेट बैठक के बाद बोले तेजस्वी- 14 साल की उम्र में घोटाला कैसे कर सकता हूं, BJP फंसा रही है

    बिहार में महागठबंधन के सिर पर काले बादल मंडरा रहे हैं. मंगलवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी. बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी हिस्सा लिया. मंगलवार को जेडीयू की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ किया कि भ्रष्टाचार पर उन्होंने हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. जेडीयू ने तेजस्वी यादव के मुद्दे पर राजद को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था.

    4 दिन का अल्टीमेटम

    सोमवार को बैठक के बाद जेडीयू ने लालू प्रसाद की पार्टी को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था. जेडीयू ने कहा कि अगर चार दिन के भीतर लालू यादव तेजस्वी के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं कर पाते तो फिर जेडीयू कोई बड़ा ऐलान कर सकती है.

    दूसरी पार्टी का मामला

    मीटिंग में नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि ये मामला दूसरी पार्टी यानी आरजेडी से जुड़ा है, ऐसे में तेजस्वी के इस्तीफे पर आरजेडी को ही फैसला लेना होगा.

    सफाई दें तेजस्वी

    मीटिंग के बाद जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि पार्टी तेजस्वी यादव से आरोपों पर सफाई चाहती है. उन्होंने कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन करेंगे, मगर नीतीश कुमार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सार्वजनिक तौर पर तथ्य रखें और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दें.

    दरअसल, बिहार सरकार में सहयोगी आरजेडी के प्रमुख लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के यहां सीबीआई छापों के बाद ये बड़ी बैठक हुई है. सबकी निगाहें महागठबंधन के भविष्य पर टिकी हुई है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *