madhubani:जयनगर में हुई 70 घंटे लगातार बारिश

    जयनगर|मानसून सीमावर्तीजयनगर मुख्यालय में विगत 70 घंटों से लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सीमावर्ती बाजार जयनगर, लदनिया, बासोपट्टी समेत अन्य बाजार पर भी प्रतिकूल असर पर रहा है। शहर के जयहिंद सिनेमा परिसर स्थित करीब 5 दुकानों में बारिश की पानी प्रवेश हो गया है। जिस कारण दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद करने पर मजबूर है। सीमावर्ती रेलवे स्टेशन परिसर में बारिश की पानी जमा होने से वह झील में तब्दील हो गयी है। वार्ड नं. 6 में करीब आधा र्जन घरों में बारिश की पानी सड़क होते घर में प्रवेश कर गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ब्लॉक परिसर, अनुमंडल परिसर समेत अन्य जगहों में बारिश की पानी फैल जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *