90 किलो काली मिर्च के साथ 3 तस्कर धराए

    जयनगर| देवधापुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा के पास अकौन्हा गांव के नजदीक 90 किलो नेपाली काली मिर्च के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। तस्कर बैलगाड़ी पर नेपाली काली मिर्च को लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस ने बैलगाड़ी को जब्त कर लिया हैं। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि नेपाली काली मिर्च के साथ गिरफ्तार तस्कर उछाल निवासी मो. एहसान, बलडीहा निवासी रिंकू यादव एवं उसराही निवासी रासलाल यादव है, जिन्हें न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया है। गौरतलब है कि बॉर्डर पर लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *