अमरनाथ हमले के बाद फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, बताया- कायरतापूर्ण और शर्मनाक

    नई दिल्ली : सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौट रहे यात्रियों की बस को निशाना बनाया. आतंकियों के इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

    बता दें कि ये हमला सोमवार रात करीब 8:20 बजे हुआ. घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें अनंतनाग और श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मरने वाले सभी श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले हैं.

    हमले की खबर आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, रितेश देशमुख, हुमा कुरैशी, महेश भट्ट, अनुपम खेर और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स ने हमले की कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की. सोशल मीडिया पर सिलेब्स ने इस हमले की कड़ी निदा की है.

    बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से बेखौफ बाबा बर्फानी करे भक्तों का एक और जत्था मंगलवार जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ.

    बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ 3279 यात्रियों ने का ये जत्था मंगलवार सुबह 3 बजे पहलगाम और बालटाल के रवाना हुआ. इस दौरान भोले बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला.

    गौरतलब है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून को आरंभ हुई थी और 7 अगस्त तक चलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीर्थयात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए राज्य सरकार की मदद हेतु 40,000 अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती की है. सुरक्षाबल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन, बुलेटप्रूफ मोबाइल बंकर सहित अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें किसुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे को लेकर आगाह किया था.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *