बेटों ने पिता को गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही उसकी मौत

    बिथान/हसनपुर :बलसंडीगांव में रविवार को दो बेटों ने मिलकर अपने पिता उमेश यादव (55) को गोलियों से छलनी कर दिया। गोली बांह, जांघ सीने में लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी दोनों बेटे शशिभूषण यादव अंकित यादव फरार हो गए। घटना का कारण पिता-पुत्र में लंबे समय से भूमि विवाद बताया जाता है। बिथान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। इस मामले में आरोपियों की मां जयमाला देवी ने बेटों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जयमाला देवी ने पुलिस को बताया कि बेलसंडी गांव में ही बांध से सटे खेत में काम करने गए थे। इसी क्रम में दोनों पुत्र शशिभूषण एवं अंकित भी खेत में पहुंचकर अपने पिता से बकझक करने लगे। बकझक के दौरान ही दोनों पुत्रों ने हथियार से अपने पिता पर गोलियां चला दी। थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच भूमि विवाद घटना का मुख्य कारण है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *