darbhanga:विभिन्न मांगों को लेकर 3 जुलाई को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर का धरना

    दरभंगा | जिलाहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से रविवार को भरहटिया-मझिगामा में वर्षों से बसे हुए भूमिहीन, गरीब, मजदूर परिवारों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला सचिव राम उदार महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बसे हुए जमीं का स्वामित्व प्रमाण-पत्र, शुद्ध पेयजल, सड़क नाला, सामुदायिक भवन आदि सहित विभिन्न मांगों को लेकर 3 जुलाई को डीएम के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कारी गामी, शिबू महतो, राजन महतो, लालबाबू महतो, नथुनी महतो, कंचन देवी आदि मौजूद थे।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *