राज्य में शिक्षा बदहाल होने के विरोध में आज से रालोसपा करेगी आंदोलन

    मुजफ्फरपुर :रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि बिहार का अतीत गौरवशाली रहा है। लेकिन, वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो चुकी है। प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक बदहाल है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। अब छात्र रालोसपा चुप नहीं बैठेगी। रविवार को आंदोलन का शंखनाद होगा। वह शनिवार को बीआरएबीयू के भौतिकी विभाग में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। छात्र रालोसपा के विवि अध्यक्ष रंजन कुमार ने भी विवि में व्याप्त समस्याओं पर कड़ा प्रहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, मंच संचालन सर्वेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अमरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड के प्रभारी अरुण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव दिनेश सहनी, स्वच्छता प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमर भगत, युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव डॉ. जितेंद्र कुशवाहा, छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक गौरव और जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने भी संबोधित किया।
    इस दौरान छात्र नेता सर्वेश सिंह ने एक दर्जन साथियों संग छात्र रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रशांत कुमार, रवि कांत कुमार, चंदन कुमार, सुभाष कुमार, गोविंद कुमार, हिमांशु कुमार, अंकुर आनंद और रौशन कुमार मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *