‘नपं में किसी भी प्रकार की नहीं होगी धांधली’

    जयनगर| मुख्यवार्ड पार्षद कैलाश पासवान ने नगर पंचायत कर्मियों को मौजूदा 2800 होर्डिंग नंबर को 3 महीने के अंदर 5000 करने का निर्देश दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों के साथ अपनी पहली बैठक में मुख्य पार्षद ने कहा। उन्होंने नगर पंचायत के काम काजो के पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही की जायगी। मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्रों को सत्यापन कर जल्द निष्पादन करने का निर्देश उन्होंने कर्मियों को दिया। सरकारी योजनाओं का लाभ सरलतापूर्वक लाभुकों को प्राप्त हो पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का हल पहली प्राथमिकता है। जनता के द्वारा दिये गये आवेदनों को अविलंब निष्पादन करने का प्रयास करे ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानियां नही हो।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *