अघोरिया बाजार इलाके से नाबालिग युवती के अपहरण का प्रयास

    मुजफ्फरपुर | शहरके अघाेरिया बाजार इलाके से दिनदहाड़े घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया गया। पांच की संख्या में आएं अपराधियों ने गोलीबारी भी की। परिजनों के विरोध करने पड़ोसियों के जुटने पर सभी अपराधी फरार हो गए। घटना को लेकर नाबालिग छात्रा की पिता ने काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बीबीगंज साकेतपुरी इलाके के अविनाश कुमार सिंह उसके चार अन्य साथियों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकी में बताया है कि उनके घर पर आरोपितों ने गोली चलाकर दहशत फैलाकर नाबालिग पुत्री की अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध होने पर सभी फरार हो गए। आरोपी लगातार उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी पुत्री के अपहरण करने की धमकी दे रहा है।
    प्रभारी थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई लेकिन वह फरार हो गया। आरोपियों से पहले से ही छात्रा के परिजनों का विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार को फिर से छात्रा को उठाने का प्रयास किया गया है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *