| मुजफ्फरपुर :शहर के वार्ड-6 के घरों में डस्टबिन वितरण का काम गुरुवार से शुरू हो गया। इससेपहले वार्ड में मेयर सुरेश कुमार ने स्वच्छता अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वार्ड के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने बताया कि पहले फेज में वार्ड-1 से 5 तक के घरों में डस्टबिन वितरण का काम पूरा हो चुका है। लोगों से अाह्वान किया गया कि वे दो अलग-अलग डस्टबीन में गीला और सूखा कचरा रखें और सफाई कर्मचारी को उपलब्ध कराएं। सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा ने बताया कि दूसरे फेज में वार्ड-12 तक के घरों को डस्टबिन दिया जाएगा। 6 के पार्षद मो. जावेद अख्तर, 3 के पार्षद राकेश कुमार, प्रधान सहायक सह वरीय टैक्स दारोगा अशोक सिंह उपस्थित थे। |
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम