darbhanga:श्यामा माई मंदिर के पोखर में डूबकर युवक की हुई मौत

    दरभंगा :विश्वविद्यालयथाना अन्तर्गत मां श्यामा माई मंदिर परिसर स्थित पोखरा में सोमवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस उसे अज्ञात मानकर तत्काल डीएमसीएच के पोस्टमार्टम रूम में पहचान के लिए रखवाई मगर देर शाम शाम उसकी पहचान हो गई। वह लहेरियासराय थाना अन्तर्गत इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी संतोष कुमार का पुत्र संकल्प कुमार उर्फ सन्नी (22वर्ष) का शव बताया गया है।
    इसकी पुष्टि करते हुए विश्वविद्यालय थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजीत कुमार राय ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। वह एक दिन पहले रविवार को दोपहर अपने घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश घर वाले कर रहे थे। सोमवार को उसके परिजनों ने यहां की पुलिस से संपर्क कर अपने सन्नी को खोजने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सन्नी एक किराना दुकान में काम करता था। वह मंद बुद्धि का था। यह कोई पहली बार नहीं है कि इस पोखरा में लाश मिली है। कई बार यहां ऐसी घटना हो चुकी है। सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम है। सुरक्षा गार्ड के साथ ही सुरक्षा की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, बावजूद यहां चोरी डूबने की घटना हमेशा होती रहती है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *