muzaffarpur:वाहन नहीं मिलने के कारण दो घंटे तक पड़ा रह गया शव

    मुजफ्फरपुर | एसकेएमसीएचमें शुक्रवार को फिर एक मरीज की मौत के बाद शव वाहन नहीं मिलने का मामला सामने आया। दो घंटे तक शव वाहन की प्रतीक्षा में पड़ा रहा। हॉस्पिटल मैनेजर संजय साह को शिकायत मिलने पर मरीज के परिजन को वाहन मिला। उसके बाद परिजन शव लेकर घर गए। शव सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना के हिंदू पट्टी गांव के सोगारथ राय की 7 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी का था। उसे छत से गिरने के बाद एसकेएमसीएच लाया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन डेड बॉडी ले जाने के लिए शव वाहन की तलाश करने लगे तो ड्राइवर और हेल्पर फरार थे। कंट्रोल रूम से फोन करने पर चालक और हेल्पर फोन नहीं उठा रहे थे। बाद में हॉस्पिटल मैनेजर की फटकार पर दूसरे वाहन से डेड बॉडी भेजी गई।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *