muzaffarpur:कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर के 5 लाख उड़ाए

    2:09 बजे शहर के प्रभात सिनेमा कैंपस में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर अमोद कुमार सिंह की बाइक की डिक्की तोड़कर बाइकर्स गैंग ने पांच लाख रुपए उड़ा लिए। प्रभात सिनेमा के ऊपरी तल पर कंपनी का कार्यालय है। मोतीझील पूजा मार्केट स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 1:45 बजे मुशहरी थाना के नरौली निवासी अमोद ने रुपए निकाले थे। सीसीटीवी में बाइकर्स गैंग की करतूत कैद हुई है। बाइक सवार दो अपराधी कैंपस में प्रवेश करते हैं दूसरी बाइक पर दो बाहर में खड़े नजर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। सीआरपीएफ एसएसबी कैंप में कंपनी का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। लेबर को पेमेंट करने के लिए बैंक से रुपए की निकासी हुई थी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *