darbhanga:मेयर ने किया ब्लू प्रिंट तैयार, जल निकासी सफाई को प्राथमिकता

    दरभंगा:शहर के विकास का पूरा ब्लूप्रिंट वर्तमान मेयर वैजयंती खेड़िया तैयार कर चुकी हैं। उन्होंने शहर के विकास के लिए दृढ़संकल्प इच्छाशक्ति को हथियार बनाते कहा कि इसी पूंजी से शहर का मानचित्र नए सिरे से खींचा जाएगा। विकास की स्पष्ट कार्ययोजना का जिक्र उनके जेहन में है। कहती हैं, ये सभी चीजें निगम की नई सरकार के पास है। बस, जरूरत है इसके ईमानदारी पूर्वक अनुपालन की जिसके लिए हम सक्षम हैं। बोली, आपकी मेयर शहर की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। इन समस्याओं का समाधान क्या हो सकता है वह भी नजर में है। इसे धरातल पर उतारने के लिए विशेष कार्ययोजना पर भी कार्य शुरू हो चुका है।

    पदभार ग्रहण करतीं मेयर वैजयंती खेड़िया।
    dbg:पदभार ग्रहण करतीं मेयर वैजयंती खेड़िया।

    मेयर वैजयंती खेड़िया ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही निगम के अधिकारियों को टास्क दे दिया है। इस क्रम में उन्होंने शहर में सफाई का कार्य युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया है। वहीं जिन वार्डों में जलजमाव की स्थिति है वहां जलनिकासी की आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही बरसात से पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की सफाई का निर्देश भी उन्होंने दिया है। मेयर ने बताया कि यह कार्य काफी पहले हो जाना चाहिए था जिसमें काफी विलंब हो चुका है। बरसात आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसलिए इस कार्य को युद्धस्तर पर किया जाना है। वहीं बिहार यूपी के सीएम के आगमन को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आने-जाने के रूट में पूरी सफाई व्यवस्था का निर्देश दिया है।
    जल निकासी सफाई प्राथमिकता में
    मंगलवारको निगम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर शहर से जलनिकासी एवं सफाई को अपनी प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट कर दिया कि शहर में जलजमाव की समस्या गंभीर बन चुकी है। वहीं साफ-सफाई की स्थिति भी बेहतर नहीं है। मेयर ने स्पष्ट कर दिया कि इन दोनों महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर समीक्षा की जाएगी और विशेष कार्ययोजना बना कर उसका शीघ्र अनुपालन भी किया जाएगा। वहीं कचरा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड की अनुपलब्धता को भी उन्होंने गंभीर माना है। मेयर ने कहा कि शीघ्र ही डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    बधाइयों का लगा तांता
    मेयरके कार्यालय पहुंचते ही बधाइयों का तांता लग गया। उनके साथ उनके पति पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया भी मौजूद थे। निगम कार्यालय पहुंचने पर नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, निगम अभियंता सउद आलम, प्रभाष कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। वहीं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, महासचिव मोख्तार अहमद खां, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव राजाराम, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्रा, लेखापाल सुमन सहाय आदि ने उन्हें बधाई दी। मौके पर वार्ड पार्षद नैयर खातून, अजय जालान, जयंती देवी, सुदिष्ट महतो, सोहन यादव, शशिचन्द्र पटेल, सुबोध कुमार, मो. अब्दुल्लाह खां, शाहिदा तरन्नुम, विनोद मंडल, मुन्नी देवी सहित अधिकांश पार्षद मौजूद थे।
    पदभार ग्रहण करतीं मेयर वैजयंती खेड़िया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *