madhubani:दो पक्षों में हुई मारपीट महिला समेत तीन घायल

    मधुबनी /राजनगर :राजनगरथाना क्षेत्र के करहिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
    इसमें करहिया पूर्वी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भंडारी समेत 13 लोगों को नामजद 15 अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी पासवान के पक्षों के द्वारा घर बनाने हेतु पिलर दिया जा रहा था। इस पर अरुण कुमार सिंह के द्वारा आपत्ति जताते हुए रोकने का प्रयास किया गया। इसी कारण हुए विवाद में अरुण सिंह की पत्नी अंजू देवी घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से किशोरी पासवान उनकी पत्नी गीता देवी घायल हो गई।
    प्रथम पक्ष से अंजू देवी ने चलितर पासवान, राजेश भंडारी समेत 9 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की गीता देवी ने रवीन सिंह, अरुण सिंह समेत चार लोगों को नामजद किया गया है।

     

    वाहन की ठोकर से युवक जख्मी

    फुलपरास | राष्ट्रीयराज मार्ग 57 पर अज्ञात चौपहिया वाहन की ठोकर से साननपट्टी गांव निवासी संजय कुमार यादव (28 वर्ष) जख्मी हो गया। घटना दिन के करीब ग्यारह बजे अनुमंडलीय अस्पताल के समीप की है। जानकारी हो कि उक्त संजय कुमार अपनी पत्नी एवं छोटी बच्ची के साथ इलाज कराने अस्पताल आया था। किसी निजी क्लिनिक में इलाज के उपरांत पत्नी एवं बच्ची को क्लिनिक में ही छोड़कर व्यक्तिगत कार्यवश वह बिजली ऑफिस जा रहा था। इसी बीच अस्पताल के सामने एनएच पर अवस्थित कट पर आते ही पश्चिम की ओर से रही एक चौपहिया वाहन से उसे ठोकर लग गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय थाना में इस संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *