muzaffarpur:आरटीआई के तहत समय से सूचना नहीं देने वाले 13 अधिकारियों से वसूला जाएगा जुर्माना

    मुजफ्फरपुर | सूचनाके अधिकार(आरटीआई) अधिनियम के तहत समय से सूचना नहीं उपलब्ध कराने वाले जिले के 13 अधिकारियों से जुर्माने की राशि वसूली जाएगी। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम धर्मेंद्र सिंह ने ये आदेश जारी किया। सभी सूचनाएं शिक्षा विभाग से संबंधित हैं। इसमें 9 सीओ 3 बीडीओ शामिल हैं। मड़वन सीओ से 5500 रुपये, मोतीपुर सीओ से 12 हजार कुढ़नी सीओ से तीन मामलों में 7500, 21250, 49330 रुपये, साहेबगंज सीओ से 5000, मोतीपुर सीओ से 5000 रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश दिया है। इसी प्रकार पारू, सरैया मोतीपुर बीडीआे से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली जाएगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *