muzaffarpur:सकरा के प्रभारी थानाध्यक्ष के विरुद्ध परिवाद दायर

    मुजफ्फरपुर | सकराथाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामरूप सिंह के खिलाफ सोमवार को सीजेएम कोर्ट में थाना क्षेत्र के तितरा आशानंद निवासी भोगेंद्र झा ने परिवाद दायर कराया है। इसमें प्रभारी थानाध्यक्ष पर आवेदन पर केस करने के लिए पैसा मांगने, आरोपितों को पुलिस हिरासत से छोड़ने, उल्टे झूठे केस करने का आरोप लगाया है। भोगेंद्र ने बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग की। वही, आरोपितों को बिना ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट किए ही छोड़ दिया। इसके बाद गलत ढंग से परिवादी समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज कर दिया।
    पिअर थाना के जमादार समेत दो पर परिवाद :
    पिअरथाना के जमादार प्रेम बाबू रत्नमनिया गांव निवासी हरिकिशोर राम पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने जमादार पर प्राथमिकी दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *