सरैया | राजारामपुरपंचायत के छितरी बाजार स्थित संतोष कुमार सिंह की कबाड़ दुकान से शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल लूट ली गई। दुकान में लगे सीसीटीवी मेें इसकी फुटेज कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान में पहुंचे। एक ने पिस्तौल निकाल दुकान का मुआयना किया। बाद में मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक अपराधियों ने गाड़ी के सभी कागजात पोखरैरा चौक के निकट नर्सिंग स्थान के पास फेंक दिया। अनि अलाउद्दीन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
36 बोतल शराब बरामद
साहेबगंज| पुलिसने नावानगर बाजार में शंभू ठाकुर के घर के पीछे खेत से 36 बोतल शराब बरामद किया। इस मामले में दारोगा अफरोज अहमद खान ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


