muzaffarpur:नगर आयुक्त से डिप्टी मेयर की भेंट नालों की सफाई पंप चालू कराने को कहा

    मुजफ्फरपुर | डिप्टीमेयर मानमर्दन शुक्ला ने शनिवार को नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन से भेंट कर विकास कार्यों पर चर्चा की। मुलाकात डिप्टी मेयर के नयाटोला स्थित आवास पर हुई। इस दौरान कई पार्षद भी मौजूद थे। डिप्टी मेयर ने पार्षदों से उनके वार्डों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। फिर नगर आयुक्त से कहा कि जितना जल्द हो, उन समस्याओं का समाधान करें। खासकर मानसून को देखते हुए नालों से गाद जल्द साफ कराने को कहा। थोड़ी सी बारिश में भी जलजमाव को देखते हुए युद्ध स्तर पर सफाई कराने पर बात हुई। लोगों को पेयजल की सुविधा के लिए बंद पड़े पंपों और खराब चापाकाल को जल्द दुरुस्त कराने को कहा। पेयजल के लिए पाइपलाइन जल्द बिछाने को लेकर चर्चा हुई। डिप्टी मेयर ने कहा कि वह जल्द ही बड़े भाई पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री से मिलेंगे। शहर के विकास के लिए अपनी योजनाएं रखेंगे। उन्होंने डीएसपी से भी मुलाकात की।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *