दरभंगा | कामेश्वरसिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के कर्मचारी गुरुवार की सुबह विजिलेंस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार कर्मी के पास से 26 हजार नकद बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे निगरानी की टीम विश्वविद्यालय पहुंची। शिक्षा शास्त्र विभाग में पुस्तकालय सहायक के पद पर कार्यरत सूर्यमोहन कुमार को नकद के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। सूर्यमोहन वर्तमान में परीक्षा छात्रवृत्ति संबंधी कार्य देखते थे। इसी क्रम में एक छात्र नंद किशोर बैठा से उन्होंने रुपए की मांग की। छात्र ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी। निगरानी डीएसपी अरुण कुमार ने सूर्यमोहन को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की पुष्टि की।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


