madhubani:आर्ट्स टॉपर में नाम सुनते ही मधुबनी की नेहा ने कहा- सपना सच होने जैसी बात

    मधुबनी:बिहार इंटरमीडिएट के आर्ट्स टॉपर से गणेश का नाम हटते ही अब नेहा टॉपर हो गई है। वह सेकंड टॉपर थी। अपनी इस सफलता पर नेहा कहती है कि सपना सच होने जैसी बात हो गई।

    वैसे भी सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पढ़ाई को एकाग्रचित होकर करनी चाहिए। राजनगर प्रखंड की पटवारा दक्षिण पंचायत के महाराजगंज की नेहा ने कहा कि जब से इस सफलता की जानकारी मिली है, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। परिजन फोन पर तो ग्रामीण घर आकर बधाई दे रहे हैं। नेहा ने कहा कि पहले भी सेकंड टॉपर बनकर मैं काफी खुश थी। अब टॉपर बनकर अधिक खुशी हो रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *