darbhanga:पारा 41 डिग्री को किया पार, घरों में दुबके रहे लोग

    दरभंगा:शनिवार की सुबह से ही आग उगल रही धूप से आम जनमानस बेहाल हो उठा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 41 न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पूर्व भी तापमान कुछ ऐसा ही था। आसमान से बरस रही आग के आगे बिजली के पंखे कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। सड़कों पर सुबह ग्यारह बजे से ही भीड़ कम दिखने लगी। दोपहर बाद तो मुख्य सड़कों पर गिने चुने लोग सहायक सड़कों पर लगभग सन्नाटा छा गया। सुबह नौ बजे पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास से बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर बारह बजे पारा 37 से 39 डिग्री के पार पहुंचा। दोपहर डेढ़ से ढाई के बीच तो पारा 41 डिग्री को छू लिया तो आम जनमानस इस बेरहम गर्मी से बेहाल हो उठे। पारा चढ़ते ही बाजार में भी सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे थे।
    इस सप्ताह की शुरुआत बारिश सुहावन मौसम से हुई थी। लोगों को अनुमान नहीं था कि पांच से छह दिनों में गर्मी के ऐसे कड़े तेवर से उन्हें जूझना पड़ेगा। लगातार हो रही तेज धूप से तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ी है। जानकारों की मानें तो अभी तापमान और बढ़ने की आशंका है। दोपहर बाद से कई बार बादल लगने से धूप छांव की स्थिति बनी। पर इससे गर्मी के तेवरों में कोई कमी नहीं आई। गर्मी के कारण मजूदरों को जहां काम मिलने में दिक्कत हो रही है। वहीं, ठेला दुकानदारों की बिक्री कम हो गई है। टेंपो में सवारियां भी दोपहर में नहीं दिखती है। कुछ टेंपो चालकों ने दोपहर में अपनी गाड़ियां ही खड़ी कर दी। उनका मानना है कि दोपहर की भीषण गर्मी होने के कारण सवारी नहीं मिलती है। वहीं, बाइक सवार लोग गमछा लपेट कर आवागमन को मजबूर हैं। सुबह से तेज धूप को देख लोग खरीदारी के लिए शाम पांच बजे के बाद ही घरों से बाहर निकले। गर्मी छुट्टी होने की वजह से बच्चे घरों में होते हुए भी दोस्तों के साथ खेल नहीं पा रहे हैं। परिजन बच्चों को धूप के तेवर को देख बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। इससे बच्चों की छुट्टी धूप के भेंट चढ़ रही है। वहीं, दोपहर को करीब एक घंटे बिजली गुल रही। इस बीच लोगों को भीषण अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा।
    चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता बना सहारा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *