muzaffarpur:शादी का झांसा देकर युवती का 3 वर्षों तक यौन शोषण

    मुजफ्फरपुर :मिठनपुराथाना क्षेत्र की एक युवती से तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पटना जिले के भेररिया गांव निवासी ब्रजेश तिवारी को आरोपित किया है। महिला थानेदार जांच कर रही हैं।
    युवती के अनुसार उसकी मुलाकात तीन वर्ष पूर्व ब्रजेश तिवारी से हुई थी। घर आने-जाने के दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। धीरे-धीरे आरोपित शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन, बाद में शादी की बात करने पर टाल मटोल करने लगा। बीते अप्रैल की शुरुआत में एक सप्ताह बाद रजिस्टर्ड शादी कर लेने का आश्वासन देकर वह गया तो आना बंद कर दिया।
    30 अप्रैल को फोन करके पूछने पर उसने 10 जून को अपनी शादी ठीक होने की बात बताई। उसके बाद उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। दूसरे मोबाइल पर कॉल करने पर आरोपी के चचेरे भाई विकास ने गाली-गलौज की। पीड़िता ने कहा है कि यदि आरोपी की दूसरे से शादी हो गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। थानेदार ज्योति कुमारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *