muzaffarpur:शेखपुर ढाब में महिला की हत्या, सड़क पर फेंका शव

    मुजफ्फरपुर | अहियापुरथाना के शेखपुर ढाब में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव को घर के समीप फेंक दिया गया। शव देखकर पहले तो लोग डर गए, बाद में उसकी पहचान स्थानीय पिंकी देवी के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। कुछ ही देर में पिंकी के मायके वाले एसकेएमसीएच पहुंचकर रोने लगे। साथ ही हत्या का आरोप पिंकी के ससुराल वालों पर लगाया। ओपी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को दिए बयान में मृतका के पिता वसंत साह ने कहा कि एक वर्ष पूर्व पिंकी की शादी टुनटुन साह से हुई थी। पारिवारिक तंगी के कारण दहेज के तौर पर एक लाख रुपये टुनटुन के ससुराल वालों को नहीं दे सके थे। इसे लेकर पिंकी के पति, ससुर गणपत साह, सास शैल देवी, चचेरे ससुर राम अवतार साह, देवर ननद बराबर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। गुरुवार की देर रात गर्दन दबाकर उसे मार डाला। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दहेज प्रताड़ना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *