मुजफ्फरपुर| मिठनपुराथाना क्षेत्र में दो दिन में बंद पड़े तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। चारों ने दो दिन के अंदर तीन घरों से बीस लाख से अधिक की संपति की चोरी कर ली। शुक्रवार को रामबाग इलाके में एयरफोर्स के जवान संत कुमार झा सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी मनोरंजन प्रसाद के घर दस लाख से अधिक की भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घर के दरवाजे पर लगे ताला तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे नकदी, जेवरात, कपड़ा, बर्तन आदि सामान की चोरी कर ली। बताया गया है कि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी मनोरंजन प्रसाद अपने पुत्र से मिलने दिल्ली गए हुए है। वहीं एयरफोर्स जवान के परिजन उनसे मिलने चंडीगढ़ गए हुए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


