muzaffarpur:सीसीटीएन सिस्टम से जुड़ा टाउन थाना, एफआईआर हुई ऑनलाइन

    मुजफ्फरपुर:क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) से टाउन थाना रविवार को जुड़ गया। सीसीटीएनएस से जुड़ने के बाद पूरे देश भर में दर्ज होने वाली एफआईआर की जानकारी माउस क्लिक करके कहीं भी प्राप्त की जा सकती है।
    एडिशनल एसपी राजीव रंजन को सीसीटीएनएस की मॉनिटरिंग की जवाबदेही सौंपी गई है। रविवार को टाउन थाना पहुंचकर एडिशनल एसपी ने थानाध्यक्ष केपी सिंह एएसपी रवि कुमार सिंह से सीसीटीएन सिस्टम के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि जो भी एफआईआर दर्ज होगी, उसे ऑनलाइन सिस्टम पर डाल दिया जाएगा। नए सिस्टम से जुड़ने की स्थिति में कोर्ट में अलग से एफआईआर करने की जरूरत नहीं होगी। हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट पहले ही सिस्टम से जुड़ चुका है। इससे आने वाले समय में अपराधियों को ट्रैक करना और आसान होगा। 15 जुलाई तक बिहार के सभी थाने को सीसीटीएन सिस्टम से जोड़ना है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *