darbhanga:दो सौ नौ पंचायत सचिव के वेतन पर अगले आदेश तक लगी रोक

    दरभंगा|डीएम कीअध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय कक्ष में आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों के मासिक प्रगति की समीक्षात्मक बैठक हुई। वाणिज्यकर विभाग के संग्रहण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पिछले वित्तीय वर्ष में दो सौ नौ पंचायतों ने टीडीएस की राशि अब तक जमा नहीं की है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सभी पंचायत सचिव के वेतन को अगले आदेश तक रोकने का कड़ा निर्देश जारी किया। एक माह के अंदर टीडीएस की राशि जमा नहीं करने वाले पंचायत सचिव पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। 29 मई को समाहरणालय सभाकक्ष में दोपहर बारह बजे से जीएसटी के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन जिलास्तरीय निकासी एवं व्यनन पदाधिकारियों के लिए आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *