muzaffarpur:अच्छी बारिश का संकेत मिलने पर बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

    मुजफ्फरपुर:इस वर्ष औसत के बराबर अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अभी से जिले में बाढ़ से निपटने बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के निर्देशानुसार डीएम धर्मेंद्र सिंह ने अनुमंडलवार प्रभारी पदाधिकारी का मनोनयन कर दिया है। सभी सीओ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित स्थल का चयन करते हुए यातायात के लिए नाव उपलब्ध करने समेत अन्य तैयारी पूर्ण रखने को कहा है। डीएम ने एक से सात जून तक जिले में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाने का आदेश दिया है। इसमें सरकारी कर्मचारियों को जानकारी देकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी जाएगी। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार वर्मा को औराई, गायघाट, कटरा, मीनापुर, बोचहां, सकरा, बंदरा मुशहरी प्रखंड का जबकि अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुशांत कुमार को साहेबगंज, पारू, मुरौल, कांटी, मोतीपुर, कुढ़नी, सरैया मड़वन प्रखंड का प्रभारी मनोनीत किया गया है। डीएम ने दोनों अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सीओ, बीडीओ, चिकित्सा प्रभारी, पशुपालन अधिकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही तटबंधों का निरीक्षण कर दैनिक रिपोर्ट देने को कहा है। बीडीओ सीओ को तैयारी करने का आदेश दिया है। जल संसाधन विभाग को 15 जून से 31 अक्टूबर तक बाढ़ नियंत्रण कोषांग की स्थापना कर बाढ़ की स्थिति की अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है बचाव कार्य किया जा सके।
    एक से सात जून तक मनेगा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह
    जिलास्तर पर सभी प्रखंड अंचलों में एक से सात जून तक बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। डीएम ने जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंड औराई , कटरा, गायघाट के साथ पश्चिम अनुमंडल के साहेबगंज, पारू एवं सरैया प्रखंड के साथ बांकी भी प्रखंडों में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाने का आदेश दिया है। डीएम ने इसके लिए एक से सात मई तक आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, कृषि सलाहकार, तालीमी मरकज के एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने को कहा है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रखंडवार एक से छह जून तक बाढ़ से बचाव के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आदेश दिया है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *