muzaffarpur:मां ने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर की हत्या, जलाने का प्रयास

    मोतीपुर: कथैयाथाना क्षेत्र के बगवारा गांव में शनिवार को एक मां ने अपने ही तीन वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या करने के बाद जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी महिला राजेन्द्र महतो की पत्नी शीला देवी को घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्चे के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
    बच्चे के दादा सीताराम महतो के बयान पर आरोपी मां पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीता राम महतो ने बताया कि उसका बेटा राजेन्द्र महतो गुजरात में रह कर मजदूरी करता है। घर पर बहू शीला देवी तीन बच्चों नंदन कुमार (3 वर्ष), रानी कुमारी (4 वर्ष) अभिषेक कुमार को लेकर रहती है। विगत कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार को दिन के साढ़े 11 बजे बहू ने तीन वर्षीय नंदन कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर जलाने का प्रयास किया। घटना के समय वे खेत गए हुए थे। जबकि, उनकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर से धुआं उठता देख लोग दौड़े तो मामले की जानकारी मिली। बताया गया कि छह माह पूर्व भी महिला ने तीनों बच्चों की हत्या की कोशिश की थी। लेकिन, एेन वक्त सास के पहुंच जाने पर बच्चों की जान बची।
    प्रत्यक्षदर्शी 8 वर्षीय अभिषेक ने बताया कि मां ने पहले नंदन को पकड़ कर उसका दबा दिया। फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसको भी पकड़ने लगी। लेकिन, वह दौड़ कर घर से भाग गया। हादसे से वह इतना डर गया था कि कुछ बोल नहीं पा रहा था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शीला देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *