muzaffarpur:स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए काउंसेलिंग आज से, स्टूडेंट्स को दी जाएगी जानकारी

    muzaffarpur| स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 24 स्कूलों के छात्र-छात्राओं की काउंसेलिंग की जाएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। काउंसेलिंग की शुरुआत 8 मई से होगी, जो 15 जून तक चलेगी। प्रतिदिन एक स्कूल के छात्र-छात्राओं की काउंसेलिंग की जाएगी। डीपीओ जियाउल होदा खां ने बताया कि काउंसेलिंग में छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का फॉर्म भरने से लेकर ऑनलाइन सबमिट करने तक के प्रोसेस की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन की काउंसेलिंग संबंधित स्कूल में ही होगी। जबकि, दूसरे दिन की काउंसेलिंग डीआरसीसी (जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सिकंदरपुर) में होगी। सरकार के आर्थिक हल युवाअों को बल निश्चय के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।  योजना के अंतर्गत छात्र  छात्रा खुद ही आवेदन कर सकती है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *